यात्रीगण ध्यान दें, होली के दिन कानपुर में मेट्रो ट्रेन की टाइमिंग में हुआ बदलाव; जानिए क्या है नई टाइमिंग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। होली के दिन यानी 25 मार्च को शहर में मेट्रो ट्रेन सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। सेवाओं के समय में यह बदलाव सिर्फ होली के दिन के लिए ही किया गया है।

होली के त्योहार पर यानी 25 मार्च को मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों टर्मिनल स्टेशनों आईआईटी कानपुर और मोतीझील मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10 बजे तक चलेंगी। सेवाओं के समय में यह परिवर्तन सिर्फ 25 मार्च के लिए होगा। इसके अगले दिन से मेट्रो सेवाएं पूर्व की तरह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: डाउन सिंड्रोम होने पर बच्चों का नहीं होता शारीरिक विकास; डॉक्टरों ने बताएं लक्षण, दी ये सलाह...

संबंधित समाचार