बदायूं: चाचा ने कलंकित किया रिश्ता, सगी भतीजी के साथ किया दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

इस्लामनगर, अमृत विचार। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के एक गांव में चाचा ने रिश्ते को कलंकित किया। घर में अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए। आरोपी चाचा को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

एक गांव निवासी महिला सोमवार को अपने पालतू पशु चराने के लिए खेत पर गई थी। घर पर उसके 15 साल की बेटी और उसकी छोटी बहन थी। शाम लगभग 5 बजे किशोरी का लगभग 35 साल का सगा चाचा घर में घुस आया। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की। किशोरी ने शोर किया तो ग्रामीण एकत्र होने लगे। 

आरोपी मौके से भाग गया और पड़ोस वाले घर में जाकर छिप गया। ग्रामीण उसकी तलाश करने लगे। कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। उससे पूछताछ की। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

ये भी पढे़ं- बदायूं: दो बाइकों की भिड़ंत में बच्चे समेत तीन की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 

 

संबंधित समाचार