Kanpur: सेवन रेस कोर्स व निरंकारी आश्रम से जाएंगी पोलिंग पार्टियां; गल्लामंडी के पास मेट्रो का निर्माण होने से लिया गया निर्णय

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए लगाई गईं हैं 800 बसें

Kanpur: सेवन रेस कोर्स व निरंकारी आश्रम से जाएंगी पोलिंग पार्टियां; गल्लामंडी के पास मेट्रो का निर्माण होने से लिया गया निर्णय

कानपुर, अमृत विचार। मतदान अभी शहर में दूर है, लेकिन तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। पुलिस अपनी तैयारी तेजी से कर रही है। एरिया डोमिनेशन और दंगा नियंत्रण स्कीम के तहत पुलिस अपनी गतिविधि चालू किए है। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने की व्यवस्था को भी देखा जा रहा है। 

चुनाव के नोडल अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि गल्लामंडी के पास मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से गल्ला मंडी से एक से डेढ़ किमी की दूरी पर सेवन रेस कोर्स और निरंकारी आश्रम के पास से 800 बसों का इंतजाम पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए किया गया है। 

बिठूर और महाराजपुर विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियों को भेजने की 200 बसें एक स्थान पर ही मिलेंगी। अन्य विधानसभाओं के लिए 600 बसें हैं। गल्लामंडी से सेवन रेस कोर्स और निरंकारी आश्रम तक पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए 80 बसों का अलग से प्रबंध किया गया है। इन बसों की सेवा को शटल सेवा का नाम दिया गया है।

दक्षिण भारत से आएंगे पांच पर्यवेक्षक 

संसदीय चुनाव के लिए पांच पर्यवेक्षक दक्षिण भारत से 19 अप्रैल को शहर आएंगे। शहर के लिए तैनात प्रेक्षक डी. रथना होंगी। जो गोविंद नगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर और कैंट में काम करेंगी। दूसरी प्रेक्षक डॉ. कादम्बरी बाल्कवाडे होंगी। इनका क्षेत्र बिठूर, कल्यानपुर, महाराजपुर और घाटमपुर होगा। 

तीसरे प्रेक्षक टी. वाई भट्ट होंगे। जिनका क्षेत्र बिल्हौर होगा। चौथे पुलिस विभाग के चैत्रा एन होंगे जो गोविंद नगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कैंट, बिठूर, कल्याणपुर, महाराजपुर, घाटमपुर में काम करेंगे। नंबर पांच के प्रेक्षक पुलिस विभाग से सुनील कुमार पांडेय होंगे, जिनका क्षेत्र बिल्हौर होगा। इन सभी अधिकारियों को विवि में ठहराया जाएगा। महिला प्रेक्षकों के साथ महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती होगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: युवक के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में फैली सनसनी; जांच करने पर हैरान करने वाला यह सच आया सामने

 

ताजा समाचार

मुरादाबाद : छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने छोड़ा स्कूल, घर घुसकर अपहरण का प्रयास
लखनऊ: सुसाइड नोट लिखकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाया फंदा, कहा- अब जीने की इच्छा नहीं, जानें वजह
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन और कार की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, दो अन्य घायल
Farrukhabad: जन सेवा केंद्र संचालक दिव्यांग युवक की हत्या, बोरे में बंद कर शव खेत मे फेंका
धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने के आरोप में प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज
पुंछ हमला: आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान दूसरे दिन भी जारी