आगरा: 'नहीं चाहिए हिंदी बोलने वाली पत्नी', शादी के तीन महीने बाद रिश्ता तोड़ने पर अड़ा पति, बोला- अंग्रेजी में करे बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पति ने अपनी पत्नी से इसलिए दूरियां बना लीं और रिश्ता खत्म करने पर अड़ा है कि पत्नी अंग्रेजी नहीं बोल पाती  है, हिंदी में बात करती है।

बता दें, गुरुग्राम के एक निजी बैंक का कर्मचारी एक साल पहले आगरा प्रशिक्षण में आया था। तब उसकी मुलाकात कमला नगर की युवती से हुई। इसी बीच दोनों की फोन से बातें होने लगीं और दोनों ने शादी करने फैसला कर लिया। युवती का आरोप है कि तीन महीने पहले ही शादी हुई थी, पति घर में अंग्रेजी में बात करने लगा। युवती कुछ तो अंग्रेजी में बात कर लेती और जवाब दे देती थी, लेकिन युवक अंग्रेजी बोलने के लिए दबाव डालने लगा।

ऐसे ही दोनों में लड़ाई झगड़े होने लगे। महिला अपने मायके आ गई। आरोप है कि 15 दिन रहने के बाद वह मायके चली गई, उसके बाद पति उसे लेने ही नही पहुंचा। महिला ने परामर्श केंद्र में शिकायत की। दोनों को परामर्श केंद्र बुलाया गया लेकिन पति ने महिला के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी पति नहीं माना तो फाइल बंद कर मुकदमे के आदेश दे दिए हैं। 

यह भी पढ़ें- आगरा: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार