रुद्रपुर: विवाहित युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। विगत रात्रि आदर्श कॉलोनी में एक विवाहित युवक ने फंदे में लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक आदर्श कालोनी वार्ड नंबर 36 निवासी 30 वर्षीय आकाश द्विवेदी पुत्र विश्वामित्र द्विवेदी परिवार के साथ रहता है। 11 माह पहले ही आकाश की शादी हुई थी। आकाश की पत्नी नैना देवी 31वीं वाहिनी पीएसी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि आकाश शराब पीने का आदी था। इस बात को लेकर उसके माता-पिता से अक्सर विवाद होता रहता था। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार शाम भी इसी बात को लेकर आकाश के पिता ने उसे फटकार लगायी होगी। इससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया होगा।

जानकारी मिलने पर आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार, एसआई पंकज सिंह महर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। उसके गले में वी शेफ के निशान मिले। आशंका जताई कि आकाश ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है।

संबंधित समाचार