रामनगर: जिसे घर की चाबी सौपकर गए उसी ने नगदी ओर जेवर पर कर दिया हाथ साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। भवानीगंज निवासी व्यक्ति ने घर से पौने तीन लाख की नकदी और पांच तोला जेवरात चोरी के मामले में अपनी नौकरानी और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भवानीगंज निवासी श्याम ने  पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि  उनके यहां काफी सालों से भवानीगंज निवासी कमला देवी पत्नी प्रकाश चंद्र घर में काम करती थी।

बताया कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी और बच्चे शादी समारोह में शहर से बाहर गए थे। घर की देखरेख की जिम्मेदारी और चाभियां कमला देवी के पास थी। इस बीच कमला ने पति प्रकाश चंद्र के साथ मिलकर अलमारी के लॉकर से दो लाख पिचतर हजार रुपए निकाल लिए साथ ही 50 ग्राम (पांच तोला) सोने के जेवरात भी चोरी कर लिए। श्याम ने पुलिस से कमला और उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले में आरोपी कमला देवी और उसके पति प्रकाश चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज