अंबेडकरनगर: सड़क हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष और उनका ड्राइवर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बसखारी/अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष का वाहन हादसे का शिकार हो गया। गिट्टी लदी ट्रेलर ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के वाहन को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में जिलाध्यक्ष को हल्की और ड्रइवर को गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं हादसे के बाद एक अनियंत्रित टैक्ट्रर ने भी पीछे से जिलाध्यक्ष की कार में टक्कर मार दिया। जिससे उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। 

6

बता दें कि आलापुर थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर पिपरा में भाजपा जिलाध्यक्ष का वाहन गिट्टी लदी ट्रेलर की चपेट में आ गया। वाहन की चपेट में आने से भाजपा जिलाध्यक्ष और उनका ड्राइवर घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से जिलाध्यक्ष और उनके ड्राइवर को जिला मुख्यालय स्थित साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: राजा भइया की दरियादिली या सपा से नजदीकी!, सपा प्रत्याशी के पिता के खिलाफ दर्ज कराये मुकदमे को वापस लेंगे कुंडा विधायक

संबंधित समाचार