‘नाच मेरी रानी’ पर नोरा फतेही और मलाइका ने किया धमाकेदार डांस, देखते रह गए फैंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांसिंग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी फोटो हो या वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। वहीं नोरा फतेही का गाना ‘नाच मेरी रानी’ रिलीज हो गया है और फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को गुरु रंधावा ने गाया …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांसिंग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी फोटो हो या वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। वहीं नोरा फतेही का गाना ‘नाच मेरी रानी’ रिलीज हो गया है और फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को गुरु रंधावा ने गाया है। पिछले कई दिनों से नोरा फतेही अपने इस गाने को प्रमोट कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CGjpm3MBXE0/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दे कि इससे पहले वह ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के सेट पर पहुंचीं और जज मलाइका अरोड़ा के साथ ‘नाच मेरी रानी’ गाने पर खूब कमर मटकाई। इस वीडियो को नोरा फतेही के एक इंस्टाग्राम फैन क्लब ने शेयर किया है, जिसमें गीता कपूर भी नोरा फतेही और मलाइका के साथ कदम थिरकाती नजर आ रही हैं।

नोरा फतेही का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मलाइका अरोड़ा और गीता कपूर के साथ ‘नाच मेरी रानी’ सॉन्ग पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं।

वहीं शो के तीसरे जज यानी टेरेंस लुईस अपनी सीट पर बैठे डांस कर रहे हैं। साथ में बाकी कंटेस्टेंट्स भी उनके साथ शानदार मूव्स दिखा रहे हैं। इस वीडियो में नोरा फतेही के किलर मूव्स की खूब तारीफ हो रही है। कुछ दिनों पहले ही नोरा फतेही और गुरु रंधावा का ‘नाच मेरी रानी’ से रिहर्सल वीडियो भी लीक हो गया था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया। वीडियो में गुरु रंधावा और नोरा धमाकेदार डांस करते दिखे।

संबंधित समाचार