जदयू ने बागी ममता देवी समेत दो को किया निष्कासित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों से तालमेल के बाद टिकट कटने से बागी हुए नेताओं के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) लगातार कार्रवाई कर रहा है और इसी क्रम में मंगलवार को भी उसने ममता देवी और ई. अशोक कुमार सिंह को छह साल के लिए दल से निष्कासित कर दिया। जदयू के प्रदेश …

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों से तालमेल के बाद टिकट कटने से बागी हुए नेताओं के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) लगातार कार्रवाई कर रहा है और इसी क्रम में मंगलवार को भी उसने ममता देवी और ई. अशोक कुमार सिंह को छह साल के लिए दल से निष्कासित कर दिया।

जदयू के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी विरोधी काम करने के आरोप में मंगलवार को नालंदा जिले के हरनौत की रहने वाली ममता देवी और ई. अशोक कुमार सिंह को जदयू की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए छह साल के निष्कासित कर दिया है।

इस बार के विधानसभा चुनाव में ममता देवी को उम्मीद थी कि जदयू हरनौत से उन्हें ही उम्मीदवार बनाएगा लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उनकी नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उनके समर्थकों ने पार्टी कार्यालय में हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का दामन थाम लिया और उसके टिकट पर हरनौत से चुनाव लड़ रही हैं।

संबंधित समाचार