Kanpur Weather Today: 22 को प्री-मानसून, अगले हफ्ते झमाझम बारिश के आसार...बदलने वाला है प्रदेश का मौसम

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

बदलने वाला है प्रदेश का मौसम, भीषण गर्मी से मिल सकती राहत

कानपुर, अमृत विचार। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मंगलवार को बांदा में बारिश और महोबा-जालौन में आंधी से बुंदेलखंड क्षेत्र में तपती-चुभती गर्मी से लोगों को कुछ चैन मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार से पूर्वी हवाएं प्रदेश में दस्तक दे देंगी। इसके चलते कई जिलों में बूंदाबांदी होगी। प्री मॉनसून की बारिश 22 जून को होने के बाद 23 से 25 जून के बीच मानसून के बादल पूरे प्रदेश में दस्तक दे देंगे।  

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूर्वी हवाएं चलने से मानसून सक्रिय होने की स्थिति बनेगी, ऐसा अनुमान है। इसी के बाद लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। कानपुर का तापमान बीते एक सप्ताह से 45 डिग्री के आसपास चल रहा है। दो दिन बाद तापमान में कुछ गिरावट होगी लेकिन उमस परेशान करेगी।

गुरुवार को प्रदेश में रेड अलर्ट के साथ वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी है। अभी दो दिन गर्मी परेशान करेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: गंगा में टनल बनाने गुड़गांव से शहर आई टीम ने किया सर्वे...जांच शुरू कर सौंपेगी रिपोर्ट, जानें- क्यों जरूरी है टनल

संबंधित समाचार