कासगंज: डीएम, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया पौध रोपण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम, एसपी सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने पौध रोपण किया। डीएम, एसपी ने आम लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए पौधों को लगाने और उनके पोषण का आह्वान किया। इस दौरान फल, फूल, औषधि और छायादार पौधे रोपित किए गए। 

कलेक्ट्रेट परिसर में पौध रोपण करते हुए डीएम मेधा रूपम ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के साथ साथ पेड़ हमें दैवीय आपदाओं से बचाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसका पोषण करना चाहिए। उन्होंने आम लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए पौध रोपण का आह्वान किया। 

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि वृक्ष औषधि के रूप में भी मानव को जीवनदान देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में औषधि वृक्षों की अधिकता पाई जाती है। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा फूल, फूल, औषधि और छायादार पौधों को रोपित किया गया। एडीएम राकेश कुमार पटेल, वनाधिकारी विवेक कुमार, वन दरोगा चिरंजीलाल, वन रक्षक  मोहित, वन रक्षक आकाश सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- कासगंज: घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडरों का हो रहा व्यापारिक प्रयोग, जानकर भी अंजान बने हुए हैं जिम्मेदार अधिकारी 

 

संबंधित समाचार