रुद्रपुर: जबरन शारीरिक संबंध बनाकर हड़पे नौ लाख रुपये, पीड़िता ने सौंपी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक विवाहिता ने युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप की रहने वाली एक विवाहिता ने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। वहां अपने घर से सारा जेवरात लेकर उसके साथ आ गई और किराए के मकान में आरोपी युवक के साथ रहने लगी। आरोप था कि युवक ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर अभद्रता व मारपीट भी की।

डरा-धमका कर सोने के जेवरात और जमा नौ लाख रुपये भी हड़प लिए। जब उसने साथ रहने से इंकार कर दिया तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि तहरीर आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज