मां की आंखों में धूल झोंककर बेटी को उठा ले गया दबंग, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। एक दबंग अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मां के साथ काम पर जा रही बेटी को जबरन गाड़ी में डालकर भगा ले गया। मां की आंखों में धूल झोंक गया, जिससे उसकी आंखें बंद हो गईं, बेटी चीखती रही तो मां भी बचाव के लिए चिल्लाती रही। चीख पुकार के बाद भी कोई मदद नहीं मिल सकी। हांलाकि, अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एक नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई है।

कस्बे की रहने वाली मुस्लिम समाज की महिला व उनकी बेटी मंगलवार सुबह घर से निकलकर तम्बाकू गोदाम पर काम करने जा रही थी। तभी रास्ते में गंजडुंडवारा रोड कोठी वाले बाबा के पास पटियाली की तरफ एक चार पहिया वाहन आया। उस वाहन में नजमुल और दो अन्य अज्ञात व्यक्ति सवार थे। आरोप है कि उन्होंने मां की आंखों में मिट्टी डालकर बेटी को जबरन गाड़ी में डाल लिया। मिट्टी से मां की आंखें बंद हो गई। हालांकि, आंखों में धूल झोंकने से पहले मां ने आरोपी को पहचान लिया था। परिजनों ने कोतवाली पटियाली में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

वर्जन -
पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। सच्चाई के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -विजय राना, सीओ पटियाली

ये भी पढ़ें -सांड़ से टकराई कार, चार राउंड घूमी...डीसीएम से भिड़ी...एक की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार