हरदोई: शाहाबाद में लेखपाल पर शराब पिलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार  

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/हरदोई, अमृत विचार। एक लेखपाल पर मझिला थाना क्षेत्र की एक दलित महिला ने शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने लेखपाल के विरुद्ध दुष्कर्म और दलित एक्ट का केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित दलित महिला ने बताया आरोपी लेखपाल बंशराज निषाद उसके गांव में तैनात है। जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर उसका परिचय हुआ था। बाद में लेखपाल ने उससे अपने रूम पर खाना बनाने और बर्तन धोने के लिए कहा। पीड़िता ने बताया लेखपाल ने अपने कमरे पर उसे शराब पिलाई उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने घटना की लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी लेखपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -Hardoi police news: सीओ सण्डीला बनीं CO क्राइम, सत्येन्द्र सिंह को मिली ये जिम्मेदारी

संबंधित समाचार