लखनऊ में LPG रिफिलिंग के दौरान Van में लगी भीषण आग, फायर फाइटर्स ने पाया काबू-देखें Video 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में बड़ा हादसा हुआ हुआ है। राजधनी से सटे इटौंजा कसबे में अवैध तरीके से एलपीजी रिफिलिंग के दौरान एक मारूति वैन में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग दूर तक भागने लगे। मौके पर लोगों का मजमा लग गया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया है। वहीँ आग लगने से गाड़ी राख हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस जांच करने की बात कह रही है। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। 

ये भी पढ़ें - हरदोई: शाहाबाद में लेखपाल पर शराब पिलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

संबंधित समाचार