दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा: राष्ट्रीय महिला आयोग ने ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक को किया तलब 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भरने से दो युवतियों सहित सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दुर्गेश पाठक को तलब किया है। आयोग ने एक पोस्ट में कहा कि उसने दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में स्थित कोचिंग सेंटर की घटना पर संज्ञान लिया है जिसमें तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई।

इसने कहा, “नाले की सफाई के लिए की गई अपील की अनदेखी के आरोप चिंताजनक हैं। दो अगस्त 2024 को दोपहर साढ़े 12 बजे सुनवाई निर्धारित है। नोटिस जारी कर राजेंद्र नगर के विधायक दुर्गेश पाठक को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। अनुपालन न करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।”

मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार शाम भारी बारिश के बाद कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्कल की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की रहने वाली श्रेया यादव, तेलंगाना की रहने वाली तान्या सोनी और केरल के एर्णाकुलम के रहने वाले नवीन दलविन की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- BJP Meeting: भाजपा के मुख्यमंत्रियों की दो दिवसीय बैठक खत्म, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया सफलता का मंत्र

संबंधित समाचार