कासगंज से अलीगढ़ तक का सफर भी होगा सुहाना, रेल लाइन विस्तार के सर्वे को मिली मंजूरी

Amrit Vichar Network
Published By Vivek Sagar
On

कासगंज, अमृत विचार। कासगंज से एटा के बीच रेल लाइन का प्रस्ताव पास होने के बाद भले ही अभी दस्तावेजों में उलझकर रह गया हो, लेकिन इस बीच रेलवे ने कासगंज के लोगों को एक और सौगात का सपना दिखाया है। कासगंज से अलीगढ़ के बीच रेल लाइन सर्वे को हरी झंडी दे दी है।

इसकी पुष्टि फर्रुखाबाद के सांसद ने फर्रुखाबाद से वाया कासगंज-अलीगढ़ के लिए सुहाने सफर की सौगात बताते हुए की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कासगंज-एटा के बीच 67 किलोमीटर के रेल दायरे में रेल लाइन का विस्तार होगा। हालांकि लागात कितनी आएगी यह स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
 
कासगंज से अलीगढ़ तक अब परिवहन निगम के सहारे ही सफर था। यदि कासगंज रेलवे स्टेशन को अलीगढ़ से जोड़ दिया जाए तो प्रयागराज, कानपुर, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, दिल्ली तक सफर सीधा सुहाना हो जाएगा। इससे रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह मांग लंबे समय से उठ रही थी, लेकिन इस पर विचार नहीं हो पा रहा था। इस बीच अब फर्रुखाबाद की जनता की सहूलियत वाया कासगंज दिल्ली तक बताते हुए फर्रुखाबाद के सांसद ने कासगंज-अलीगढ़ के बीच रेल लाइन के सर्वे की पुष्टि कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि रेल बजट में इस रेल लाइन विस्तार के लिए सर्वे को मंजूरी मिल गई है। 

रोजगार के बढ़ेंगेअवसर, उद्योगों को भी मिलेगा बढ़ावा 
यदि कासगंज से अलीगढ़ के बीच रेल लाइन पर कार्य किया जाता है और एटा की तरह यह काम दस्तावेजों में नहीं उलझता है तो रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे और उद्योगों को भी बढ़ावा भी मिलेगा। सिर्फ यात्रियों को ही सहूलितय नहीं मिलेगी बल्कि अन्य लोग भी बड़ी राहत महसूस करेंगे। 

आम बजट में रेल विस्तार को बढ़ावा मिला है। कासगंज से अलीगढ़ तक रेल लाइन के सर्वे होना प्रस्तावित है। इसकी मंजूरी भी मिली है। इस पर विचार भी हो रहा है। -मुकेश राजपूत, सांसद फर्रुखाबाद

ये भी पढ़ें- कासगंज: देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए उठाई '211 फीट की कांवड़', लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

संबंधित समाचार