नानकमत्ता: मगरमच्छ का शिकार हुए किशोर का 36 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। मगरमच्छ का शिकार हुए किशोर का 36 घंटे बाद भी पता नहीं लग पाया है। लेकिन वन विभाग और एनडीआरएफ की टीमें का लगातार सर्च अभियान जारी है। बता दें कल बृहस्पति बार सुबहान दलजीत सिंह 16 बर्ष अपने पिता बलकार सिंह और बड़ा भाई गुरदेव सिंह के साथ मवेशियों के लिये चारा लेने देवहा नदी के पार गया था।
जिसे मगरमच्छ ने दलजीत सिंह को अपने जबड़े में ले लिया।
 
सूचना पर जौलासाल,रनसाली, बाराकोली वन रेन्जर के अधिकारी एनडीआरएफ की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू आपरेशन चलाया लेकिन आज 36 घंटे के बाद भी 16 वर्षीय किशोर का देवहा नदी में पता नहीं लगा है।
 
वन क्षेत्र अधिकारी केआर टम्टा ने बताया देर रात होने और पानी का बहाव ज्यादा होने से रात को रेस्क्यू रोक दिया था लेकिन प्रातः फिर रेस्क्यू आपरेशन चलाया है फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
 
घटना स्थल पर क्षेत्रिय विधायक गोपाल सिंह राणा, जैल सिंह,पूर्व विधायक प्रेमसिंह राणा, रवि ग्रहवाल, ग्राम प्रधान जागीर सिंह ने घटना पर दुख व्याक्ति किया साथ ही दर्जनों ग्रामीण किशोर की खोज में लगे हैं।

संबंधित समाचार