रुद्रप्रयाग: केदारघाटी में रेस्क्यू का छठा दिन,  मौसम बन रहा बाधक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रुद्रप्रयाग, अमृत विचार। केदारनाथ पैदल मार्ग में आई आपदा का आज छठा दिन है, मौसम खराब होने के चलते रेस्क्यू में बाधा आ रही है। विजिबिलिटी कम होने के चलते  हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। फिलहाल करीब 150 स्थानीय लोगों को केदारनाथ से भीमबली के लिए एनडीआरएफ एव एसडीआरएफ की देखरेख में रवाना किया गया है।

जंगलचट्टी से भी 161 लोगों को एनडीआरएफ चीरबासा लेकर पहुंच चुकी है। वहीं सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना द्वारा बनाए गए पैदल पुल का निर्माण पूरा होने से भी रेस्क्यू एव राहत कार्यों में बड़ी राहत मिली है। विभिन्न स्थानों पर पीडब्लूडी की टीम की निगरानी में पैदल यात्रा मार्गों का निर्माण शुरू हो गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज