ENG vs NZ : इंग्लैंड को लगा झटका, तेज गेंदबाज Mark Wood पाकिस्तान-न्यूजीलैंड श्रृंखला से बाहर...जानिए वजह

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड दाहिनी कोहनी की चोट के कारण इस साल होने वाले बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इस तरह से वह अक्टूबर में पाकिस्तान और दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के सबसे तेज गेंदबाज वुड ने जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान अपनी कोहनी में दर्द महसूस किया था जिससे उन्हें गेंदबाजी करने में परेशानी हो रही थी।

 

इस दर्द के बावजूद वह श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर में पहले टेस्ट मैच में खेले थे। इस मैच में उनकी दाहिनी जांघ में भी चोट लग गई थी और इस कारण वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि वुड का लक्ष्य अगले साल के शुरू तक पूरी फिटनेस हासिल करना है। तब इंग्लैंड की टीम को सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलने के लिए भारत का दौरा करना है जबकि फरवरी में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्राफी खेली जाएगी।

ये भी पढे़ं: Paris Paralympics 2024 : पेरिस पैरालंपिक समापन समारोह में हरविंदर सिंह-प्रीति पाल होंगे भारत के ध्वजवाहक 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ट्रांसगंगा सिटी को कानपुर शहर से जोड़ेंगे दो-दो लेन के दो नए पुल, गंगा नदी पर निर्माण को 460 करोड़ की स्वीकृत
पश्चिम एशिया में जारी तनाव का कारोबार पर असर, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी
उत्तर प्रदेश के 2 लाख से अधिक कॉलेज-यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, मिलेगी 5 लाख तक की कैशलेस इलाज सुविधा
यमुना एक्सप्रेसवे मेडिकल डिवाइस पार्क में 215 करोड़ का बड़ा निवेश, योगी कैबिनेट ने टीआई मेडिकल्स को दी भूमि सब्सिडी मंजूरी
दो राष्ट्रीय सिंचाई परियोजनाओं में 717.11 करोड़ खर्च करेगा यूपी, बांध परियोजनाओं में यूपी की हिस्सेदारी को कैबिनेट की मंजूरी