प्यार में मिला धोखा...शराब पीकर पेड़ पर चढ़ा प्रेमी, उतारने के लिए बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: जीजीआईसी इंटर कॉलेज परिसर में शराब के नशे में युवक पेड़ पर चढ़ गया। वह प्रेमिका का नाम लेकर गम भरे गाने गाने लगा। लोगों के कहने पर जब वह नीचे नहीं उतरा तो पुलिस, नगर निगम और फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। फायर ब्रिगेड ने उसे बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा और परिजनों के सुपुर्द किया।

जीजीआईसी में बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे एक युवक शराब पीकर पेड़ पर चढ़ गया। वहां बैठक पर वह चीखता चिल्लाता रहा। इसके बाद वह प्रेमिका का नाम लेकर दिल तोड़कर हंसती हो मेरा, तेरा गम अगर न होता तो शराब मैं न पीता गाना गाने लगा। वह बोला कि कूदकर जान दे दूंगा। इस बीच लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। सूचना पर नगर निगम और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और बमुश्किल दो घंटे बाद उसे नीचे उतारा और पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवक प्रेम प्रसंग में धोखा खाए हुए है। उसका नाम राजीव है और वह सुभाषनगर के बंशीनगला में रहता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: राजस्थान के जालसाज ने 1.35 करोड़ की चीनी डकारी, रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी

संबंधित समाचार