जसपुर: दिनदहाड़े गोली मारी, इलाके में दहशत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। दिनदहाड़े दो अज्ञात हमलावरों ने ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर के कलियावाला में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर एएसपी व अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जसपुर के ग्राम कलियावाला निवासी मनजीत सिंह का हाइवे पर रेस्टोरेंट का काम चल रहा है। वह अपने गांव से दोपहर मिट्टी भरान का काम देखने के लिए हाइवे स्थित अपने जमीन पर पहुंचा तभी पहले से घात लगाकर बैठे दो हमलावरों ने मनजीत को गोली मारी दी जिससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन में स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

यह भी पढ़ें -पंतनगर: अब उत्तराखंड में भी होगी दुनिया के सबसे महंगे बादाम की खेती

संबंधित समाचार