Kanpur: पुलिस ने गैंगस्टर मामले में चार्जशीट दाखिल कर एक को भेजा जेल, फिर जांच में ये बात आई सामने...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। बजरिया पुलिस ने गैंगस्टर लगाने के जिस मामले में उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी, उसी मामले में नवाबगंज पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर एक को जेल भेज दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी सेंट्रल ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल चमनगंज पुलिस ने भाईयों के संपत्ति विवाद में एक पक्ष के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर दी थी। जिसके बाद में तत्कालीन पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने गलती मानते हुए फाइनल रिपोर्ट लगाने के आदेश दे दिए थे। 

24 अगस्त 2019 को तत्कालीन इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने भाईयों के बीच पारिवारिक संपत्ति विवाद में अनवरगंंज के बांसमंडी निवासी साबिर अली के बेटे आदिल साबिर और उनके रिश्तेदार अनवारूल हक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर दी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद तत्कालीन पुलिस कमिश्नर असीम अरूण ने डीसीपी संजीव त्यागी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद मामले की जांच बजरिया थाने में तत्कालीन थाना प्रभारी राममूर्ति यादव को सौंपी थी।

जिसमें उन्होंने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि चमनगंज पुलिस ने पारिवारिक विवाद में दूसरे पक्ष पर गलत तरीके से गैंगस्टर लगाया है। हालांकि वादी रवि श्रीवास्तव द्वारा बाद में आपत्ति जताए जाने के बाद कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में फिर से जांच शुरू कर दी थी। जिसकी विवेचना नवाबगंज पुलिस को सौंपी गई थी। नवाबगंज पुलिस ने उसी मामले में कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करते हुए आदिल साबिर को बुधवार को जेल भेज दिया। जिसके बाद डीसीपी सेंट्रल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

योगी सरकार को नोटिस जारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में धरोहर स्थलों की जर्जर स्थिति का लिया संज्ञान 
UP Board Exam News: उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का आंकड़ा 61 फीसदी पार, अब तक 14 लाख से अधिक कॉपियां हुईं चेक
लोगों के लिए खुला लोहिया पार्क में बना स्केट पार्क,  8,500 वर्गमीटर में बनें प्रदेश के सबसे बड़े पार्क का मुख्य सचिव ने किया लोकार्पण
Share Market Today: एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, इन कंपनियों के शेयर्स में गिरावट दर्ज
होटल-रेस्टोरेंट को आज से मिलेंगे कॉमर्शियल सिलेंडर, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयार हुआ प्लान