रुद्रपुर: डॉल्फिन कंपनी के श्रमिक भूख हड़ताल पर, चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। डॉल्फिन कंपनी के श्रमिकों ने 17 दिनों तक धरना देने के बाद अंततः भूख हड़ताल शुरू कर दी है। श्रमिकों ने गांधी पार्क में अपनी हड़ताल आरंभ की है और चेतावनी दी है कि यदि कंपनी प्रबंधन ने उनकी चार सूत्रीय मांगों को जल्द नहीं माना, तो उनका आंदोलन जारी रहेगा।

शुक्रवार को भूख हड़ताल के दौरान श्रमिकों ने कहा कि पिछले 52 दिनों से धरना और 17 दिनों तक अनिश्चितकालीन धरना देने के बावजूद कंपनी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों ने उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। श्रमिकों का आरोप है कि प्रबंधन ने स्थायी कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा में धकेल दिया है और श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन कर रहा है।

इसके अलावा, एक कर्मी की उंगली कटने के बावजूद प्रबंधन ने उन्हें कोई आर्थिक सहायता नहीं दी। इस तरह की कई समस्याओं के कारण श्रमिकों को इस हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक कंपनी प्रबंधन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता।

इस आंदोलन में श्रमिक नेता सुब्रत विश्वास, नन्ही देवी, संजू देवी, सुनीता देवी, देव कुमार, झाझन लाल, सुंदरलाल, सूरजपाल, रामवीर सिंह और राजू कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। श्रमिकों की यह हड़ताल डॉल्फिन कंपनी में श्रम परिस्थितियों और प्रबंधन के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संकेत है।

यह भी पढ़ें - रुड़की: आईआईटी रुड़की की राधा कृष्ण मेस में चूहों की समस्या: खाद्य सुरक्षा विभाग ने की जांच

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज