Kanpur में सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर एसएसटी टीम हुई सक्रिय, कई जगहों पर चला वाहन चेकिंग अभियान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर एसएसटी टीम सक्रिय हो गई है। कई स्थानों पर टीम ने वाहनों की चेकिंग की। आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए और डिक्की में रखे सामानों को विधिवत चेक किया गया। वाहनों की चेकिंग से चौराहों पर कुछ जाम की स्थिति भी बनी।    
 
शांति व निष्पक्ष चुनाव के लिए अधिकारियों ने तेजी पकड़ ली है। गुरुवार को एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में एसएसटी टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। एडीएम सिटी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए चेकिंग शुरू की गई है। 

ब्रह्मनगर चौराहा, चंद्रिका देवी चौराहा व यतीमखाना के पास एसएसटी टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। करीब 32 से अधिक चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। हर कार की डिक्की खोलकर हर सामान देखा गया। टीम के साथ एसएसटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कानपुर में तीन युवकों ने फांसी लगाकर दी जान: पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज