कानपुर जिला कारागार में मनाया गया भाई दूज का पर्व: बहनों ने भाइयों के किया टीका...सुबह सात बजे से ही आने लगे थे परिजन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर जिला कारागार में रविवार को भाई दूज का पर्व मनाया गया। जेल अधीक्षक डॉ. बी डी पांडे ने बताया कि भाई दूज के पर्व पर जेल में सारे इंतजाम किए गए थे। मुलाकात पर्ची काउन्टर पर प्रार्थना-पत्र लिखे जाने के लिए अतिरिक्त काउन्टर भी बनाये गये थे, जिसमें अतिरिक्त स्टाॅफ तैनात किया गया था। जिससे बंदियों के परिजनों को इंतजार न करना पड़े और उनके प्रार्थना-पत्र तत्काल तैयार किये जा सके।

Kanpur Jail 1

जेल में ही बहनों ने भाइयों के किया टीका

जेल में ही भाइयों के टीका करने पर ही कारागार में सुबह सात बजे से ही बंदी के परिजनों का आना शुरू हो गया था। वहीं, कारागार में भी बंदियों के परिजनों के बैठने से लेकर पेयजल की व्यवस्था कर ली गई। कुल पांच बैच में बंदियों के 602 परिजनों ने (490 महिला, 44 पुरूष, 68 बच्चे) ने कारागार आकर भाई दूज का पर्व मनाया। इस मौके पर जेलर अनिल कुमार पांडेय, मनीष कुमार, डिप्टी जेलर प्रदीप कुमार, कमल चन्द्र, रंजीत यादव, मौसमी राय व प्रेम नारायण मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी का किया समर्थन, बोले- मुख्यमंत्री लोगों को बांट रहे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज