रुद्रपुर: नहीं दिया दहेज तो बहू का कर दिया हुक्का-पानी बंद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। दरिया नगर की विवाहिता ने जब दहेज नहीं देने पर असमर्थता जताई,तो ससुरालियों ने बहू का हुक्का पानी बंद कर दिया और शारीरिक व मानसिक यातनाएं देनी शुरू कर दी। पुलि स ने दहेज प्रताड़ना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दरियानगर निवासी राधा साहनी ने बताया कि 17 जनवरी 2021 को उसकी शादी ग्राम कथूरा गोहाना सोनीपत हरियाणा निवासी विजय उर्फ मोनू गोयल के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह हुआ था। शादी में मायके वालों ने हैसियत के अनुसार स्त्री धन भी दिया।

शादी के बाद वह हरियाणा जा कर दांपत्य जीवन का निर्वहन करने लगी। कुछ समय बाद ही पति के अलावा सास विमला गोयल,ससुर रमेश गोयल,ननद मोनिका गोयल चार लाख नगद व एक आल्टो कार की डिमांड करने लगे। जब उसने असमर्थता जताई। तो उसका हुक्का पानी बंद कर दिया और शारीरिक व मानसिक यातनाएं देनी शुरू कर दी।

बावजूद इसके इज्जत की खातिर वह सब कुछ सहती रही। आरोप था कि गर्भावस्था में भी ससुरालियों ने उसे मायके छोड़ दिया और दहेज नहीं देने पर दूसरी शादी करने की धमकी दी। कई बार पंचायत के माध्यम से पटाक्षेप की कोशिश भी नाकाम रही। 22 जुलाई 2024 को समझौता वार्ता के दौरान हाथापाई की गई और सारे जेवरात भी छीन लिए। मामले की शिकायत महिला हेल्प लाइन पुलिस में की। कई बार काउंसलिंग भी हुई,लेकिन दहेज का लालच नहीं छोड़ा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: डॉक्टर आंचल ढींगरा ने भाई की लाइसेंसी पिस्टल से की थी फायरिंग, पुलिस जांच तेज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज