हल्द्वानी में युवती को पत्नी बताना पड़ा महंगा, और फिर…
हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी युवती ने दिल्ली के एक युवक पर जबरन शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है और वह उसे अपनी पत्नी बताता है। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले …
हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी युवती ने दिल्ली के एक युवक पर जबरन शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है और वह उसे अपनी पत्नी बताता है। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
बता दें कि हल्द्वानी निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि थाना मुखानी से दो पुलिस कर्मी उसके घर आये, जिसे दिल्ली निवासी सार्थक ने शिकायत कर भेजा था। पीड़िता के मुताबिक, सार्थक ने पुलिस से शिकायत कर कहा था कि वह उसकी पत्नी है और उसे उसके पिता ने बंधक बनाकर रखा है।
पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये उसकी युवक से दोस्ती हुई थी लेकिन कुछ समय के बाद से ही युवक उस पर जबरन शादी को लेकर दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर वह धमकी दे रहा है। इसके चलते वह नौकरी पर भी नहीं जा रही है।
बताया गया कि उसने किसी भी तरह और कहीं पर किसी प्रकार का विवाह नहीं किया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसके फोटो को सोशल मीडिया में यूज कर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दिल्ली निवासी सार्थक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
