Prayagraj News : पानी मे डूबकर बच्ची की मौत ,कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार: थाना क्षेत्र के सिरोखर गांव में शुक्रवार शाम गड़ही के पानी में तीन वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत हो गई। उसे सीएचसी कोरांव ले आया गया जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनो मे कोहराम मच गया। 

पड़रिया थाना कोरांव की मनोजा पत्नी नरेंद्र आदिवासी मजदूरी कर अपने बच्चो की परवरिश करती हैं। वह अपने बच्चो पांच वर्षीय सूर्यभान और तीन वर्षीय अर्पिता को गांव के अन्य मजदूरो के साथ लेकर सिरोखर गांव के एक व्यक्ति के यहा दो दिन पहले धान की कटाई करने गयी थी। शुक्रवार को मनोजा भी अन्य मजदूरो के साथ धान काट रही थी।

अन्य मजदूरो के बच्चो के साथ खेलती अर्पिता दोपहर बाद लगभग तीन बजे शौच के लिए  खेत के पास गढ़ही की ओर गयी और उसी मे गिर गई। इससे वह पानी में डूब गई। कुछ देर बाद मा मनोजा अर्पिता को खोजने लगी लेकिन वह अन्य बच्चों के साथ नहीं मिली। जब मनोजा के साथ गये अन्य मजदूर पानी भरे गढ़ही की ओर गए तो अर्पिता का उतराता शव मिला  उसे लेकर परिजन सीएचसी कोरांव पहुंचे, जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें-Prayagraj News : तीन अंतर्राज्यीय बाइक चोरों के पास सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

संबंधित समाचार