Sarkari Naukri : KGMU में निकली वैकेंसी, कर्मचारियों में आक्रोश, जा सकते हैं कोर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्तियां (vacancy) आई हैं। उनमें से प्रोग्रामर पद पर आई भर्तियों को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। जिसका उन्होंने विरोध जताया है और कुलसचिव को पत्र लिखकर वेतन विसंगति दूर कर मानकीकरण का लाभ और प्रोग्रामर पद पर समायोजन किये जाने की मांग की है।

इन मांगों के पूरा करने पर ही भर्ती शुरू करने को कहा है। ऐसा न होने पर कोर्ट जाने की बात कही है। कर्मचारियों का आरोप है कि करीब 14 साल पहले केजीएमयू में उन्हें कंप्यूटर आपरेटर के तौर पर नियुक्ति मिली थी, लेकिन आज तक उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह कोई लाभ नहीं मिला।

दरअसल, पूरा मामला प्रोग्रामर पद पर निकली वैकेंसी से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि यदि इस पद पर भर्तियां हुई तों पहले से काम कर रहे कर्मचारियों को प्रमोशन नहीं मिल पायेगा। कर्मचारियों ने कुलसचिव को भेजे पत्र में कहा है कि केजीएमयू में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर को न तो पदनाम दिया गया और न ही वेतनमान मिला। जबकि 5 साल की सेवा पूरी होने पर अन्य संवर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति मिली। 

कर्मचारियों ने पत्र में कहा कि कंप्यूटर आपरेटर यानी की ईडीपी संवर्ग के ढांचे का पुर्नगठन किया जाये।  कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड ए के पद को डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड पे 4200 पर किये जाने की मांग की है। इसके साथ ही ईडीपी संवर्ग की प्रोग्रामर के पद पर समायोजित करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- बलरामपुर: दुष्कर्म के दोषी को 7 वर्ष की सजा, 5 हजार रुपए अर्थदण्ड से भी किया दंडित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज