Ayodhya News : राम मंदिर में बन रहा पुस्तकों का संग्रहालय, रखी जायेंगी अलग-अलग भाषा की  रामायण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर के द्वितीय तल पर दुनिया भर से एकत्रित रामायण की पुस्तकों का संग्रहालय बनने जा रहा है, जो विभिन्न भाषाओं और परंपराओं में लिखित हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस संग्रहालय का निर्माण किया है, जो खास श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से खुला रहेगा, लेकिन सामान्य तौर पर लोगों का वहां जाना संभव नहीं होगा। यह संग्रहालय विभिन्न देशों की रामायणों को समाहित करेगा, जिनमें हिंदी, संस्कृत, मराठी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, उड़िया, उर्दू, अरबी, फारसी और अन्य भाषाएं शामिल हैं।

रामायण की अलग-अलग संस्करणों के बारे में जानकारी देते हुए ट्रस्ट ने बताया कि हिंदी में गोस्वामी तुलसीदास की रामचरित मानस का विशेष स्थान है, जो उत्तर भारत में बहुत प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त, संस्कृत, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, असमिया सहित कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी रामायण के संस्करण मिलते हैं।

वहीं दुनिया के 70 से अधिक देशों में रामायण के अलग-अलग रूप प्रचलित हैं, जिनमें तिब्बती, थाईलैंड की रामकियेन, इंडोनेशिया की ककबिन रामायण, और म्यांमार की यूतो रामायण जैसे उल्लेखनीय उदाहरण हैं। ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के अनुसार, द्वितीय तल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब उसकी फिनिशिंग का काम चल रहा है, जिसे जनवरी तक पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ayodhya News: " मेरे प्रभु श्रीराम ने बुलाया तो दौड़ी चली आई, अयोध्या पहुंची फिल्म अभिनेत्री Sonali Bendre

संबंधित समाचार