Exclusive: जल संचयन न होने से मानसूनी बारिश के बाद भी घट गया जलस्तर, कानपुर के कई क्षेत्रों में नहीं हुआ भूजल रिचार्ज

श्याम नगर में रिचार्ज के आंकड़ों ने चौकाया, 16.75 मीटर ऊपर आया पानी 

Exclusive: जल संचयन न होने से मानसूनी बारिश के बाद भी घट गया जलस्तर, कानपुर के कई क्षेत्रों में नहीं हुआ भूजल रिचार्ज

अभिषेक वर्मा, कानपुर। शहर में भयंकर भूजल दोहन और वर्षा जल का संचयन न होने की वजह से नवाबगंज समेत कई क्षेत्रों में 9 फीट यानि 3 मीटर तक धरती का पानी सूख गया है। इस वर्ष बारिश के समय यहां भूजल रिचार्ज नहीं हुआ, इसकी वजह से पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मानसूनी बारिश के बाद भी भूजल स्तर में सुधार नहीं हो सका। नवाबगंज के साथ ही दलहन कल्याणपुर, आवास विकास, कोपरगंज और कुलगांव में भी पानी का जलस्तर 6 से 7 फीट तक कम हुआ है। जिम्मेदारी अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लगातार शहर में संकट बढ़ रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में शहर में भीषण जलसंकट उत्पन्न हो सकता है।   

भू-गर्भ जल विभाग की ओर मानसून के बाद जारी आंकड़ों ने चौंका दिया है। एचबीटीआई नवाबगंज क्षेत्र में 2023 में मानसून बारिश के बाद यहां का जलस्तर 16.60 मीटर पर था। लेकिन, 2024 की बारिश के बाद यहां जलस्तर और घट गया व 19.24 मीटर पहुंच गया। इस बार इस क्षेत्र में 2.64 मीटर तक भूजल घट गया है। इसी तरह दलहन कल्याणपुर में भी 2.35 मीटर जलस्तर घटा है। पिछले बार 2023 में जहां यहां 23.85 मीटर पर पानी मिल रहा था वहीं इस बार 26.20 मीटर पर पानी पहुंच गया है।

आवास विकास में भी करीब 1.95 मीटर भूजल स्तर घटा है। यहां 2023 में भूगर्भ जल विभाग ने मानसू के बाद 16.90 मीटर पर जमीन के नीचे पानी पाया था, लेकिन इस बार 18.85 मीटर पर विभाग को पानी मिला है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्षा जल संचयन न होने की वजह से इन क्षेत्रों में रिचार्ज नहीं हो सका है। भूगर्भ जलविभाग को कोपरगंज में भी जलस्तर में गिरावट मिली है। यहां 1.71 मीटर पानी नीचे खिसक गया है।  चाचा नेहरू अस्पताल के पास 2023 में यहां बारिश के बाद 23.54 मीटर पर तो 2024 में बारिश के बाद 25.25 मीटर पर पानी मिला है।

आउटर में भी बढ़ गया जलदोहन

शहर में तो भूजल दोहन हो रहा है, वहीं आउटर क्षेत्रों में भी जमीनी पानी की खपत बढ़ गई है। सेंटरों में गाड़ियों की धुलाई व फैक्ट्रियों में भारी मात्रा में पानी का  प्रयोग और ट्यूबबेल व सबमर्सिबल पंप पर बढ़ती निर्भरता की वजह से भूजल खपत बढ़ी है। यही कारण है कि कुलगांव में 1.55 मीटर पानी घट गया है। यहां पिछले वर्ष की अपेक्षा यहां वर्षा जल संचयन नहीं हुआ है। 

श्याम नगर में जलस्तर में अप्रत्याशित सुधार

भूजल रिचार्ज के मामले में श्याम नगर में अप्रत्याशित सुधार हुआ है। यहां डॉ. वीएस सेंटर के पास पिछले वर्ष की अपेक्षा 16.75 मीटर जलस्तर बढ़ गया, जो अपने आपमें चौकाने वाला है। 2023 के मानसून बारिश के बाद रिकॉर्ड डाटा के अनुसार यहां का जलस्तर 29.55 मीटर मिला था, जब 2024 की बारिश के बाद मिले आंकड़े में अप्रत्याशित सुधार मिला है। भूजल का स्तर बढ़कर यहां 12.80 मीटर पहुंच गया है। शहर के सूटरगंज में भी 1 मीटर जलस्तर बढ़ा है।  

क्षेत्र                     मानसून के बाद 23     मानसून के बाद 24        अंतर
आवास विकास        16.90                   18.85                        +1.95
दलहन कल्याणपुर    23.85                26.20                          +2.35    
एचबीटीआई नवाबगंज    16.60            19.24                     +2.64
कुलगांव                    5.75                 7.30                       +1.55
चाचा नेहरू अस्पताल    23.54             25.25                  +1.71

डा. वीएस सेंटर श्याम    29.55             12.80                 -16.75
नगर

सूटरगंज                  9.59                8.59                          -1

यह भी पढ़ें- पूर्व राष्ट्रपति बोले- देखकर दुख होता है कि लाल इमली का सिर्फ घंटा ही चल रहा...आज जो भी हूं, वो कानपुर व मां गंगा के आशीर्वाद से हूं

 

ताजा समाचार

कानपुर में समाज कल्याण विभाग को नहीं मिल रहे दूल्हा दुल्हन: शुभ मुहुर्त शुरू, जिले में इतनी शादियों का है लक्ष्य...
बदायूं: 11 को होगी नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई
Saif Ali Khan Attack : हमलावर आक्रामक था लेकिन आभूषणों को हाथ नहीं लगाया, करीना कपूर ने पुलिस को बताया  
बरेली में सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष ने किया हमला, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता को तमंचे से धमकी, डंडों से पीटा...5 लागों पर FIR
पुनर्वास विवि: CUET से परास्नातक में प्रवेश शुरू, 26 पाठ्यक्रमों में होंगे एडमिशन, जाने लास्ट डेट
कोहरे और धुंध का असर...कानपुर सेंट्रल स्टेशन दूसरे दिन आई बिहार संपर्क क्रांति, 63 ट्रेनें लेट...इतने यात्रियों ने लौटाए टिकट