Ayodhya News : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे अयोध्या, प्रभु श्रीराम के दर्शन को सौभाग्य बताया

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

 अयोध्या,अमृत विचार। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्हें पुजारी हेमंत दास द्वारा हनुमानजी की प्रतिमा भेंट की गई और रामनामी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद राज्यपाल ने राम जन्मभूमि जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

उप राज्यपाल

मनोज सिन्हा करीब एक घंटे तक अयोध्या में रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन करने व आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह करीब 11 बजे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से वह सड़क मार्ग से गोंडा गए और एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

बाद में लगभग 3 बजे वह अयोध्या लौटे और पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में करीब 20 मिनट तक दर्शन किए, जहां बजरंगबली की पूजा की और मंदिर की भव्यता को लेकर साधु-संतों से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने हनुमान जी को भोग अर्पित किया। राम मंदिर पहुंचने के बाद, उन्होंने रामलला के दर्शन किए और मंदिर के परकोटे और विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : किशोर और किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दोनों परिवारों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार