Christmas 2024: क्रिसमस पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का रहेगी नजर, सुरक्षा खाका तैयार, CCTV से होगी निगरानी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: क्रिसमस के त्यौहार को सकुशल निपटाने के लिए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार कर लिया है। शहर के प्रमुख चर्चों पर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही मुख्य चौराहों पर भी अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। जो विशेष तौर पर सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर निगाह रखेगी। जिससे अन्य लोग शांतिपूर्वक त्योहार मना सकें। यह बात जेसीपी कानून एवं व्यवस्था अमित कुमार वर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि क्रिसमस को देखते हुए कई मार्गों पर ट्रैफिक भी डायवर्ट किया जाएगा।

जेसीपी कानून एवं व्यवस्था ने बताया कि हजरतगंज में मुख्य तौर से क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए लोग आते हैं। गिरिजाघरों में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। जेसीपी ने शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। साथ ही खुले में शराब पीने और स्टंट करने वालों को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस से लेकर नए साल तक के लिए विशेष तौर पर हजरतगंज में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। जिसमें थाने के अलावा पीएसी के दस्ते भी शामिल किए गए हैं।

क्रिसमस पर हजरतगंज में ट्रैफिक डायवर्जन
डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह ने ट्रैफिक डायवर्जन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर से शुरू होने वाला डायवर्जन कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा, अल्का तिराहे से बैंक ऑफ इण्डिया और शाहनजफ रोड मजार चौराहे के रास्ते पर वाहन पार्किंग नहीं होगी।

यहां से न जाएं
परिवर्तन चौक से मेफेयर तिराहा, अल्का तिराहा होकर हजरतगंज की तरफ। केडी सिंह स्टेडियम से हिन्दी संस्थान के रास्ते पर वाहन नहीं जाएंगे। हिन्दी संस्थान से मेफेयर तिराहे के रास्ते पर। मेफेयर तिराहे से अल्का तिराहे की तरफ वाहन नहीं आएंगे। अल्का तिराहे से बैंक ऑफ इण्डिया तिराहे की तरफ। बैंक ऑफ इण्डिया तिराहे से लीला सिनेमा हाल से आने वाले वाहन कैथेड्रिल चर्च की तरफ नहीं जाएंगे। डनलप तिराहे से बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा व अल्का तिराहे की तरफ। हजरतगंज चौराहे से मेफेयर तिराहे की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा होकर शाहनजफ रोड वाहन नहीं जाएंगे।

यहां से जाएं
परिवर्तन चौक से अशोक लॉट चौराहा, केडी सिंह स्टेडियम, सिकंदरबाग या संकल्प वाटिका तिराहा होकर। एसबीआई तिराहे से चिरैयाझील, सहारागंज, सिकंदरबाग या संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज होकर। हिन्दी संस्थान से आने वाले वाहन चिरैयाझील होकर जा सकेंगे। मेफेयर तिराहे से लालबाग चौराहा, वाल्मीकि तिराहा या केडी सिंह स्टेडियम होकर। मेफेयर तिराहे से वाल्मीकि तिराहा होकर। बैंक ऑफ इण्डिया तिराहे से आने वाले वाहन नवल किशोर रोड से लॉरेंस टेरेंस कॉलोनी होकर जाएंगे। डनलप तिराहे के वाहन सप्रू मार्ग या सहारागंज होकर जा सकेंगे। सिकंदरबाग चौराहे से कैपिटल तिराहा होकर ।

यह भी पढ़ेः  Christmas 2024: लखनऊ में इटली से चलकर नेपाल के रास्ते भारत आया ईसाई धर्म

संबंधित समाचार