गोंडा: अवैध मिट्टी खनन कर रही जेसीबी व तीन ट्रैक्टर-ट्राली सीज, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूर्व ब्लाक प्रमुख पर ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी खनन कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस 

गोंडा, अमृत विचार। धानेपुर पुलिस ने शनिवार को बिना रायल्टी के अवैध मिट्टी खनन कर रहीं तीन ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी मशीन को पकड़कर सीज कर दिया है। अवैध खनन की सूचना एसडीएम सदर व खनन विभाग को दी गयी है‌।  बताया जा रहा है कि मुजेहना के पूर्व ब्लाक प्रमुख अपने ईंट भट्ठे के लिए बिना रायल्टी जमा किए अवैध रूप से मिट्टी खनन करा रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है‌। 

6

धानेपुर थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि डेबरीकला गांव के समीप कुछ लोग जेसीबी मशीन लगाकर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे हैं। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो तान ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी मशीन खनन करती पायी गयीं।

पूछताछ में पता चला कि पूर्व ब्लाक प्रमुख अपने ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी खनन करा रहे हैं। जब उनसे खनन की अनुमति के संबंध में जानकारी मांगी गयी तो पता चला कि बिना किसी अनुमति के ही खनन किया जा रहा था। खनन के लिये रायल्टी भी नहीं जमा की गयी थी। इस पर तीनों ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी मशीन को थाने लाकर सीज कर दिया गया है। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद इसकी सूचना एसडीएम सदर व खनन विभाग को दी गयी है‌। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है‌।

ये भी पढे़ं : Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, देश ने ऐसे दी अंतिम विदाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म