कानपुर में BJP दक्षिण में बदले मंडल अध्यक्ष: दो को फिर मिला मौका, यहां देखें- नवनिर्वाचितों की सूची...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्रनाथ पांडेय ने जिला चुनाव अधिकारी कांता कर्दम की संस्तुति और जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श के बाद भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने आखिरकार सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। सूची में पांच ब्राह्मण, दो क्षत्रिय, दो दलित और तीन पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को मौका मिला। वहीं, रोहित मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, पंकज गुप्ता, विनय सिंह परिहार, अशोक पाल, सुरेंद्र सोनकर, शत्रुघ्न सिंह, शिव प्रताप सोनी, ओपी त्रिवेदी, मनोज अवस्थी और रमेश चंद्र कुशवाहा को जिला प्रतिनिधि चुना गया। उत्तर जिले की मंडल अध्यक्षों की नई सूची देर शाम तक जारी हो सकती है। जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय ने बताया कि शाम तक लिस्ट जारी होने की उम्मीद है।

BJP List

(देखें लिस्ट)

नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की सूची

किदवई नगर विधानसभा 

जूही मंडल में दीपू पासवान, निराला नगर में विनीत दुबे, किदवई नगर में दीपांकर मिश्रा और बर्रा में आनंद सिंह परिहार सभी को पहली बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

छावनी विधानसभा

छावनी मंडल में सुमित तिवारी और ओमपुरवा में सनी जायसवाल को लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। यह दोनों दस माह पूर्व पहली बार मंडल अध्यक्ष बनाए गए थे। बाबूपुरवा में ओ पी आर्या को पहली बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया।

महाराजपुर विधानसभा

रामादेवी मंडल में अनीता सिंह परमार (महिला) को पहली बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। हरजिंदर नगर में विवेक कुमार शुक्ला, जरौली में सुमित कश्यप, यशोदा नगर में संजय तिवारी और सरसौल ने लक्ष्मी नारायण निषाद को भी पहली बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया। वहीं श्याम नगर मंडल को अभी होल्ड पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें- Washroom में Video Call पर बातचीत के दौरान बनाया अश्लील Video: कानपुर में साइबर ठगों ने क्राइम ब्रांच अफसर बताकर किया Digital Arrest, फिर की ठगी...

 

संबंधित समाचार