शाहजहांपुर : नहर कटान से 25 किसानों की 100 बीघा फसल हुई बर्बाद

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

किसानों ने नहर विभाग व तहसील प्रशासन से नष्ट हुई फसल के मुआवजे की मांग की

जलालाबाद, अमृत विचार। गांव धियरा के पास नहर का पानी कट जाने से 100 बीघा से अधिक किसानों की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। तहसीलदार और लेखपाल ने मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

जलालाबाद क्षेत्र में बुधवार रात धियरा गांव के पास रजवाह नहर कटने से पानी खेतों में भर गया। शुक्रवार तक नहर का कटा हुआ पानी चल रहा था। इससे धियरा के करीब 100 बीघा में आलू, गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। लगभग 25 किसानों की फसल बर्बाद होने से किसान मायूस हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लेखपाल सुशील शर्मा ने बताया कि नहर में मंगलवार शाम 5 बजे पानी छोड़ा गया था। उसी रात 7 बजे पहली बार नहर धियरा गांव के पास कट गई। शुक्रवार को भी नहर का पानी चल रहा है, ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने नहर विभाग के जेई को फोन किया पर उन्होंने बात को अनसुना कर दिया। किसानों के मुताबिक उनकी फसलें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं। पानी से सुखबीर की 10 बीघा गेहूं, आशीष कुशवाहा का 10 बीघा गेहूं, श्रीपाल का तीन बीघा, फूल सिंह बाबा का 6 बीघा सरसों कल की 15 बीघा गेहूं हंसराम की चर्बी का गेहूं मदनपाल का 14 बीघा गेहूं जय कुमार का चार बीघा गेहूं कन्हैया का तीन बीघा गेहूं महेश का 13 बीघा गेहूं अनुपम आदि करीब 25 किसानों की फसल डूब गई है।जिससे फसल नष्ट होने की संभावना बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि पिछले साल भी इसी तरह उनकी फसलें नष्ट हुई थीं, लेकिन उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला। सूचना पर तहसीलदार पैगाम हैदर मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: मानक अनुरूप नहीं हुआ सीवर कार्य, परेशानी झेल रहे बहादुरपुरा के वाशिंदे

संबंधित समाचार