मौली से बातचीत व फोटो लेकर रोमांचित हुए विद्यार्थी
हल्द्वानी, अमृत विचार: 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रति विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से और खेलों को बढ़ावा देने के लिए से बुधवार को राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली का सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल व बीजी बीज स्कूल में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य प्रवींद्र कुमार रौतेला ने शुभंकर मौली का स्कूल परिसर में स्वागत किया। उन्होंने मौली के स्कूल में आकर विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों से मिलने को खेल के लिए एक अच्छी पहल बताया।
कहा कि इससे छात्रों का खेलों के प्रति रुझान बढेगा। इस दौरान खेल प्रतिनिधि प्रियांशु भाटिया ने विद्यार्थियों को खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने और 26 जनवरी से प्रदेश में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। इससे पहले शुभंकर का स्कूल के शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों ने जोरदार स्वागत किया उनसे हाथ मिलाया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने मौली से बातचीत की और वे फोटो लेकर रोमांचित हो उठे। इस दौरान निदेशक ओम पाल सिंह, एससी मिश्रा, अकेडमिक कोर्डिनेटर बीबी जोशी, महेश जोशी, सीनियर कोर्डिनेटर प्रदीप मित्रा, अनिका वर्मा, मोहन जोशी, रुचिता पांडे, रीता मेलकानी, त्रिभुवन जोशी, नीमा पांडे, पूनम बिष्ट, एसएस कपकोटी, बीसी सती, बीएस बजेठा, पुष्कर सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
