Lucknow Gang Rape: पति ने दो भाइयों संग मिलकर लूटी पत्नी की आबरू, जेठ और देवर दिल्ली से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार जेठ और देवर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति अब भी फरार है। ईस्ट पुरानी दिल्ली निवासी पीड़िता ने 9 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज करायी थी। 

आरोप लगाया था कि उसके पति समेत दो भाइयों ने नौकरी दिलाने के बहाने सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित अपने किराये के मकान में बुलाया था। यहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। तीनों ने बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म करते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने के नाम पर भी कई बार रेप को अंजाम दिया। 

आरोपितों ने गर्भवती हो जाने पर गर्भपात भी करा दिया। साथ ही देह व्यापार करने के लिए भी दबाव बनाया। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि रेप के मामले में फरार चल रहे पीड़िता के देवर और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि उसके पति की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:-बिहार में गोलीबारी, पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बचे, कई राउंड चलीं गोलियां, जानें किस पर लगा आरोप

 

संबंधित समाचार