178 जीवित कछुए बरामद : तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल भेजने की थी योजना, प्राथमिकी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचारः तस्करी के लिए जा रहे कछुए को पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन कोइरीपुर में पकड़ लिया। कछुए और तस्कर को कोर्ट में पेश कर अग्रिम कार्यवाही की गई।

कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर काफी मात्रा में तस्करी के लिए जा रहे कछुए को वन विभाग टीम ने पकड़ लिया। कोतवाली देहात के पकड़ी गांव निवासी  अमित पुत्र बहराची के पास से 178 कछुआ बरामद हुआ।

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सुलतानपुर अमित सिंह ने बताया कि 178 जीवित कछुए पकड़े गए है, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराकर कोर्ट में पेश किया गया है। जहां उसके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। तस्करी के लिए कछुए पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे थे। 

यह भी पढ़ें- Balrampur News : महाकुंभ की भगदड़ में पति से बिछड़ी महिला की मौत

संबंधित समाचार