मुरादाबाद: पटरी के बीच दुबकी रही छात्रा और गुजर गई ट्रेन, अस्पताल में भर्ती
मुरादाबाद, अमृत विचार। कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके न कोय, यह कहावत गुरुवार को फिर सही साबित हुई। स्कूटी सवार छात्रा गोविंद नगर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा का शिकार हो गयी। छात्रा रेल लाइन के बीच में गिर गयी और दोनों पटरियों के बीच फंसी रही। धड़धड़ाते हुए ट्रेन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके न कोय, यह कहावत गुरुवार को फिर सही साबित हुई। स्कूटी सवार छात्रा गोविंद नगर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा का शिकार हो गयी। छात्रा रेल लाइन के बीच में गिर गयी और दोनों पटरियों के बीच फंसी रही। धड़धड़ाते हुए ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। इस दौरान ट्रेन के अगले हिस्से की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में जुटी भीड़ ने हादसे की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी तो घर वालों में हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसा गुरुवार की शाम कटघर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर हुआ। बताते हैं कि गोविंदनगर के अधिकतर लोग जान-जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते हैं। जिस कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। गुरुवार की शाम फिर एक ऐसा ही हादसा हुआ, गनीमत यह रही कि हादसे में छात्रा की जान बच गई। गोविंदनगर निवासी अनिल शर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं, उनकी बेटी सोनी शर्मा(19वर्ष) एमकाम की छात्रा है।
गुरुवार की शाम वह स्कूटी से घर के काम से बाजार गई थी। वापस आते वक्त पकौड़ी के ठेले पर स्कूटी खड़ी करके वह रेलवे ट्रैक पार करने लगी। इस बीच अचानक मुरादाबाद की ओर से ट्रेन आ गई। आसपास खड़े लोगों ने शोर मचाया तो सोनी की नजर ट्रेन पर पड़ी। इतना मौका नहीं था कि वह ट्रैक पार सके।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बचने के लिए वह घबराकर दोनों पटरियों के बीच लेट गई। हालांकि फिर भी वह ट्रेन की झपट में आ गई। इसके बाद ट्रेन धड़धड़ाते हुए गुजर गई। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने उसे घायल अवस्था में उठाया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
