लखनऊ: जीएनएम की छात्रा ने हॉस्टल में फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट पर लिखा- सॉरी मैम, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रायबरेली रोड स्थित सरदार पटेल डेंटल कॉलेज की जीएनएम की छात्रा राजनंदिनी (20) ने खुदकुशी के पहले एक नोट लिखकर मॉफी मांगी थी। पीजीआई पुलिस को जांच के दौरान छात्रा के कमरे से एक नोट मिला है, जिसमें सिर्फ सॉरी मैम लिखा है। 

वहीं, शनिवार को छात्रा के पिता सरेश ने हॉस्टल के वार्डन और शिक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में लिखित शिकायत की थी। इंस्पेक्टर पीजीआई रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्नाव के पुरवा निवासी राजनंदिनी (20) रायबरेली रोड स्थित सरदार पटेल डेंटल कॉलेज जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार रात हॉस्टल के कमरे में राजनंदिनी का शव साड़ी से बने फंदे से लटका मिला था। रात में खाना खाने मेस में नहीं पहुंची तो हॉस्टल वार्डन और कर्मचारियों ने कई आवाज दी थी। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो राजनंदिनी का शव लटका मिला था। 

राजनंदिनी के पिता सुरेश ने शनिवार को पीजीआई थाने में लिखित शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि हॉस्टल वार्डन, टीचर व प्रबंधन बेटी राजनंदिनी को परेशान कर रहे थे। जिससे तंग आकर राजनंदिनी ने आत्महत्या कर ली थी। यही नहीं कॉलेज प्रबंधन ने बेटी की मौत की सूचना काफी देर बाद घरवालों को दी थी।

यह भी पढ़ें:-Agra News: आगरा से अगवा किशोरी अहमदाबाद से हुई बरामद, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज