अमिताभ बच्चन ने 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज पर दीं शुभकामनाएं, हर्षवर्धन-मावरा ने जताया आभार 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। 'सनम तेरी कसम' फिल्म के सितारे हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रति आभार व्यक्त किया। अमिताभ ने फिल्म के दोबारा रिलीज होने पर पूरी टीम को बधाई दी थी। बच्चन ने शनिवार को अपने 'इंस्टाग्राम' हैंडल पर वर्ष 2016 में रिलीज़ हुई 'सनम तेरी कसम' फिल्म का पोस्टर साझा किया था और ‘‘फिल्म के फिर से प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।"

https://www.instagram.com/p/DGFVvATtw89/

बच्चन के इस पोस्ट को देखकर हर्षवर्धन राणे भावुक हो गए और उन्होंने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा, "बच्चन साहब... पहले भगवान ने नोटिस किया और अब सर, आपने किया।" पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन ने भी बच्चन की शुभकामना को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और लिखा, "यह हर मिनट के साथ और भी अविश्वसनीय होता जा रहा है...।" जॉन अब्राहम, अनिल कपूर और अर्जुन रामपाल ने भी 'सनम तेरी कसम' फिल्म की री-रिलीज पर शुभकामनाएं दी हैं।

राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी इस फिल्म से हर्षवर्धन ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, जबकि मावरा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, पहली बार प्रदर्शन के दौरान यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल नौ करोड़ रुपये की ही कमाई की थी। फिल्म सात फरवरी को दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज़ की गई। फिल्म अब तक 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। 

ये भी पढे़ं : फिल्म 'आशिकी 3' का टीजर रिलीज, अलग लुक में दिखे कार्तिक आर्यन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP में AI सिटी से डिफेंस से लेकर एनर्जी तक टाटा का मेगा प्लान, CM योगी और टाटा ग्रुप के चेयरमैन की बैठक में बड़े निवेश प्रस्तावों पर सहमति
Good News: अयोध्या के दो अस्पतालों में बढ़ेंगे संसाधन और उपकरण, जारी हुआ 2.5 करोड़ का बजट
लोधी समाज की हुंकार: 'नेतृत्व करेंगे, दिशा देंगे और निर्णायक भूमिका निभाएंगे', रामभक्ति और राष्ट्रधर्म के साथ मनाया गया स्थापना दिवस
IPL 2026 मिनी ऑक्शन आज: कैमरून ग्रीन पर सभी की निगाहें! जानें कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली, यहां है पूरी डिटेल
'बेरोजगारों को अपमानित कर रही भाजपा सरकार', लोक सेवा आयोग में आंदोलन कर रहे युवकों के साथ मारपीट मामला में गुस्साए अखिलेश