शाहजहांपुर: भतीजे का कबूलनामा...तीन लोगों से अवैध संबंध बना रही थी चाची, दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला

शाहजहांपुर: भतीजे का कबूलनामा...तीन लोगों से अवैध संबंध बना रही थी चाची, दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला

मीरानपुर कटरा /शाहजहांपुर, अमृत विचार। गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या कर देने के मामले में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि दो प्रेमियों ने मिलकर उसकी हत्या की थी। महिला से कहा था कि वह पति की बनकर रहे या फिर किसी एक की बनकर रहना पड़ेगा। लेकिन महिला ने अपनी मर्जी से रहने को कहा था। उसके तीन लोगों के साथ अवैध संबंध थे। लिहाजा दो प्रेमियों ने घर में घुसकर हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने भतीजे का चालान करके जेल भेज दिया।
 
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह देहरादून में राज मिस्त्री का काम करता है। उसकी 32 वर्षीय पत्नी तीन बेटियों के साथ मकान में रहती थी। उसकी पत्नी शुक्रवार की रात में बच्चों के साथ सो रही थी। भतीजे ने घर में घुसकर उसकी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी और तीन माह की गर्भवती थी। एसपी ने आरोपी की तलाश में टीमों का गठन किया था। प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर ने आरोपी भतीजे को 24 घंटे के अंदर खैरपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया था।  पूछताछ के दौरान आरोपी भतीजे ने जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि उसके चाची से कई साल से अवैध संबंध थे। लेकिन चार माह से दूसरे के साथ अवैध संबंध बना लिए और उससे मिलना-जुलना शुरू कर दिया। आरोपी को जानकारी हुई तो उसने चाची को दूसरे व्यक्ति से मिलने के लिए मना किया था। इस दौरान उसकी चाची ने तीसरे व्यक्ति से भी संबंध बना लिए और उससे भी मिलना जुलना शुरू कर दिया। आरोपी जब चाची को फोन मिलाता था तो वह फोन नहीं उठाती थी। दोनों लोगों से बराबर मिला करती थी और उसकी बात नहीं मानती थी। उसने दूसरे प्रेमी से कहा कि चाची को समझाओं। लेकिन वह नहीं मानती थी। वह कहती थी कि मेरी मर्जी जिससे चाहूंगी, उससे मिलूंगी। आरोपी ने बताया कि चाची के दूसरे प्रेमी को घटना वाली रात फोन करके अपने घर बुलाया था। दोनों लोगों ने उसे काफी समझाया और नहीं मानी। आरोपी ने चाची से कहा कि पति की बनकर रहो या फिर हमारे साथ रहो। किसी अन्य को बीच में क्यो ला रही हो। उसकी चाची नहीं मानी। दोनों लोगों ने मिलकर चाची की गला की दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी भतीजे का चालान करके जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक इतेश तोमर, प्रदीप कुमार रावत, अंशु चौधरी, सिपाही अंकित नेहरा, राजीव कुमार थे।  

चाची को बराबर खर्चा देता था
आरोपी भतीजे ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके चाची से पांच साल से अवैध संबंध थे और कई बार उसके शारीरिक संबंध बने थे। उसके चाचा देहरादून में काम करते थे। उसका घर पर आना जाना था। चाची जब पैसे मांगती थी, खर्चे  के लिए देता था। उसे किसी प्रकार की कमी नहीं होने देता था। उसकी चाची के दो लोगों से और अवैध संबंध हो गए थे। उसे बुरा लगता था और चाची ने उससे बात करना बंद कर दिया था। उससे तीनों लोग प्रेम करते थे। गुस्से में आकर उसने और एक अन्य प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी थी। 

विवेचना में दूसरे आरोपी का नाम बढ़ेगा
कटरा प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि आरोपी भतीजे ने हत्या में एक अन्य व्यक्ति का नाम भी शामिल होना बताया है। दोनों लोगों ने मिलकर हत्या की थी। दूसरे आरोपी का नाम विवेचना में बढ़ाया जाएगा। उसके साक्ष्य जुटाए जा रहे है कि घटना में शामिल था या नहीं है। इसी प्रकार आरोपी के पिता के भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना की विवेचना की जा रही है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: बेटे को बचाने के लिए गर्रा नदी में डूबे पिता, दूसरे दिन मिला शव