शाहजहांपुर: मौसम के बदलने से बढ़े बुखार और डायरिया के मरीज, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार: मौसम के उतार चढ़ाव के चलते मेडिकल कॉलेज में बुखार, डायरिया, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक है। डाक्टरों के कक्ष के बाहर और पर्चा काउंटर व दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है।

मौसम के उतार चढ़ाव को लेकर मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सुबह नौ बजे से पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग जाती है। जबकि चार पर्चा काउंटर है। पर्चा काउंटर के बाहर पर्चा पहले बनाने के लिए मरीजों में आपस में नोकझोंक तक हो जाती है। डाक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रहती है।

सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन के पास रहती है। यही हाल दवा वितरण काउंटर पर है। दवा वितरण के पांच काउंटर है, जिसमें तीन महिलाओं और दो पुरुष के काउंटर है। सभी काउंटरों पर दवा लेने के लिए मरीजों की अधिक भीड़ रहती है। सबसे बाद में दवा काउंटर बंद होता है। शनिवार को ओपीडी में 1500 पर्चे बने है। ओपीडी में अधिक मरीज बुखार, खांसी, जुकाम और डायरिया के आ रहे है। वार्डों में बेड के लिए ट्रामा सेंटर में मरीजों को इंतजार करना पड़ता है।

मौसम बदलने से बुखार, पेट दर्द, खांसी-जुकाम, डायरिया के मरीज अधिक आ रहे है। मरीजों को सावधानी वरतने की सलाह दी जा रही है- डॉ एमएल अग्रवाल, फिजीशियन

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में 2223.82 लाख की लागत से बनेगा वीआईपी सूट सर्किट हाउस, हेलीपैड भी होगा शामिल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म