बरेली में हाईवे यात्रा अब महंगी, टोल पर 5 से 30 रुपये तक का इजाफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: हाईवे से गुजरना और महंगा हो गया। एनएचएआई ने 10 फीसदी तक टोल शुल्क में बढ़ोतरी की है, जिसे 1 अप्रैल को रात से ही लागू कर दिया गया।

जिले में पीलीभीत रोड पर लभेड़ा, दिल्ली रोड पर फतेहगंज पश्चिमी और लखनऊ रोड पर फरीदपुर में एनएचएआई का और नैनीताल रोड पर स्टेट हाईवे का टोल है। स्टेट हाईवे पर भी आधी रात से टोल की दरें बढ़ा दी गई हैं।

परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने बताया कि चार पहिया और भारी व्यावसायिक वाहनों का शुल्क बढ़ा है। टोल पर पांच से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

पीलीभीत रोड पर लभेड़ा में बने टोल प्लाजा पर कार के लिए दोनों तरफ के 105 की जगह 110 रुपये चुकाने होंगे। हल्के व्यावसायिक वाहन के लिए 170 की जगह 175, बस और ट्रक के लिए 360 के बजाय 365 रुपये देने होंगे।

फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर कार के लिए 160 की जगह 165, बस और ट्रक के लिए 745 की जगह 765 रुपये देने पड़ेंगे।

इसी तरह फरीदपुर टोल पर दोनों तरफ से कार के 130 की जगह 135, हल्के व्यावसायिक वाहन के लिए 315 की जगह 325 और बस और ट्रक के लिए 655 की जगह 680 रुपये देने होंगे। जबकि मासिक लोकल पास पर 10 रुपये बढ़ाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: मुख्यमंत्री के दौरे के लिए अधिकारियों की तैयारियों में तेजी, सड़क किनारे चल रहे विकास कार्य

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता