Bareilly: भाजपा नेताओं का चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: भारतीय जनता पार्टी के सांईनाथ मंडल ने बुधवार को मिनी बाईपास रोड स्थित निजी क्लब हाल में महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना का स्वागत किया। इस दौरान अधीर सक्सेना, एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सक्सेना को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।

मंडल अध्यक्ष बृजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारी, पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजकों व बूथ अध्यक्षों एवं सदस्यों ने महानगर अध्यक्ष का माल्यार्पण कर किया। इस दौरान दीपक सक्सेना, विनोद राजपूत, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, अर्जुन रावत, शेखर वाल्मीकि, राकेश कश्यप, पार्षद सुधा सक्सेना, महेश राजपूत, अरब सिंह यादव, नवल किशोर मौर्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Bareilly: मोबाइल की वजह से बच्चे हो रहे ऑटिज्म का शिकार, हर महीने मिल रहे 40 से 50 केस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज