शाहजहांपुर में कुकर फटने से हादसा, महिला बुरी तरह झुलसी
खुटार, अमृत विचार: कुकर फटने से महिला झुलस गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नगर के मोहल्ला देवीस्थान निवासी अनुराग बाजपेई की पत्नी किरन देवी (25) शुक्रवार को दिन में ग्यारह बजे रसोई में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। कुकर में खिचड़ी बनाने को रख दी और दूसरे कामो में व्यस्त हो गई। इस बीच गैस चूल्हे पर रखा कुकर अचानक फट गया। इससे किरन देवी को गर्म कुकर लग गया और गंभीर रूप से झुलस गई।
रसोई में तेज धमाका होने पर परिवार के अन्य लोग दौड़ कर पहुंच गए। जहां परिजनों ने किरन देवी को गंभीर रूप से झुलसा देख खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के चलते किरन देवी को जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डाक्टर संजीव कुमार ने बताया कि झुलसी महिला को अस्पताल लाया गया था। जो करीब 38 प्रतिशत जल गई है। उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, सब्जी विक्रेता पर हमला, सभासद समेत चार पर FIR
