Kanpur: कांग्रेस के चक्रव्यूह में फंस गया अभिमन्यु; पवन गुप्ता बोले- मेरे दोनों बेटे मेरे साथ सक्रिय, तो क्या अभिमन्यु गुप्ता सपा को दे रहे धोखा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के दो कांग्रेसी दिग्गज नेताओं आलोक मिश्रा और कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष पवन गुप्ता के बीच चल रही वर्चस्व की जंग की आंच अब समाजवादी पार्टी तक पहुंच चुकी है। पवन गुप्ता ने ये  कहा था कि उनके दोनों बेटे कई माह से उनके साथ ही लगे हैं और साथ काम कर रहे हैं। जबकि एक बेटा अभिमन्यु गुप्ता खुलेआम सपा में है और सपा के टिकट से विधायकी का चुनाव भी लड़ चुका है। पवन गुप्ता के बयान के बाद अब सपाई असमंजस में हैं कि अभिमन्यु उनके साथ हैं या कांग्रेस के साथ।

कानपुर महानगर अध्यक्ष के पद पर जब से पवन गुप्ता ने चार्ज संभाला है, पार्टी में घमासान मचा है। कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके और एआईसीसी सदस्य आलोक मिश्रा ने पवन गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बीते दिनों अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन में जब आलोक मिश्रा ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में उन्हें संबोधित करते हुए कहा था कि किसी का एक बेटा भाजपा में, एक बेटा सपा में हो तो क्या ऐसे किसी व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष बनाएगी। इसपर पवन गुप्ता ने बताया था कि कई महीने से मेरे दोनों बेटे मेरे ही साथ लगे हैं, मेरा कोई बेटा भाजपा में नहीं है। 

जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में पवन गुप्ता के बेटे अमिमन्यु गुप्ता समाजवादी पार्टी के टिकट पर किदवई नगर विधानसभा के चुनाव लड़ चुके हैं। पवन गुप्ता के इस बयान को समाजवादी पार्टी के हाईकमान के साथ-साथ कानपुर अध्यक्ष फजल महमूद तक पहुंचा दिया गया है। समाजवादी पार्टी में अभिमन्यु गुप्ता कितने सक्रिय हैं, इसपर सपा की नजरें गड़ गई हैं। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष फजल महमूद का कहना है कि उनके पास इस प्रकार की सूचना आई है लेकिन अभिमन्यु गुप्ता ने इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा है। जब उनकी पार्टी विरोधी कोई गतिविधियां पाई जाएंगी तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: कम्युनिटी कंपोस्टिंग के जरिए शहर में हो रहा कूड़े का निस्तारण, 17 पार्कों में नगर निगम ने खाद बनानी की शुरू

 

संबंधित समाचार