देहरादून: रविशंकर प्रसाद ने इनक्यूबेशन सेंटर का किया शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून,अमृत विचार। केंद्रीय सूचना मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से एसटीपीई देहरादून में बनने जा रहे इनक्यूबेशन सेंटर का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वेदों का सृजन हुआ, यहां से गंगा की धारा निकली और हम चाहते हैं …

देहरादून,अमृत विचार। केंद्रीय सूचना मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से एसटीपीई देहरादून में बनने जा रहे इनक्यूबेशन सेंटर का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वेदों का सृजन हुआ, यहां से गंगा की धारा निकली और हम चाहते हैं कि सूचना, तकनीक, आईटी के क्षेत्र में भी यहां से विकास की धारा निकले।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य के लिए आज का दिन विशेष दिन हैं। राज्य देवभूमि है, आध्यात्मिक संस्कृति का केंद्र है। ऐसे में अच्छी बात यह है कि हम एक इनक्यूबेशन सेंटर का शिलान्यास कर रहे हैं। कहा कि वेदों की सर्जना देवभूमि में हुई है, गंगा यहां इन्क्यूबेट हुई, आज वहां से टेक्नोलाजी की सर्जना हो रही है, यह प्रदेश का सौभाग्य है।

उन्होंने कहा कि संस्कार, संस्कृति से टेक्नालाजी तक उत्तराखंड का परिचय रहा है। यहां के लोगों में बहुत संभावनाएं हैं, समर्पण है। सेंटर का शिलान्यास भी वह इसी दिशा में हुआ कार्य मानते हैं। कहा कि अच्छे उपकरणों के साथ सेंटर बढ़िया बनना चाहिए। कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से आम आदमी की जिंदगी बदलने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

केंद्रीय संचार राज्य मंत्री संजय चौधरी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सेंटर बनने से प्रदेश के ढाई हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। इससे तमाम स्टार्टअप शुरू होंगे जो कि राज्य की जरूरत हैं। सेंटर शुरू होने से स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा, अनेक लोगों को रोजगार मिलेगा। कहा कि पयालन प्रदेश की चिंता है। मगर तकनीक के माध्यम से प्रदेश को मजबूत कर होनहार नौजवानों को यहीं रोकने की कोशिश होगी। यहां का, युवा प्रगतिशील है, उसकी रचनात्मक सोच है, उन्हें रोजगार मिलेगा, पलायन पर रोक लगेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार सचिव अजय साहनी तमाम लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज